MP News: युवती की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड ने बताया अपनी जान बचाने का पूरा वाकया, जाने क्या है पूरा मामल

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। ऑनर किलिंग के मामले में युवती के बॉयफ्रेंड नरेंद्र जाटव का पता चल गया है, जो घटना के बाद से लापता था। शनिवार देर शाम को वह अपने घर शिवपुरी पहुंचा। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नरेंद्र ने खुलासा किया कि अगर वह समय रहते भागता नहीं, तो युवती के भाई उसकी भी हत्या कर देते। 

इससे पहले शुक्रवार को युवती संजना प्रजापति (18) की उसके पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद युवती के दोनों भाई नरेंद्र को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, जिसमें उन्हें युवक के साथ मारपीट करते हुए भी देखा गया। 

नरेंद्र पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। अब न तो उसे अपनी प्रेमिका मिली और न ही पत्नी। 

पुलिस ने घटना के बाद से युवती के दोनों भाई और नरेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह युवती का एक भाई अवधेश अपने मामा के साथ थाने पहुंचा और बताया कि नरेंद्र झांसी रोड पर शोर मचाने लगा था, जिसके कारण भीड़ इकट्ठी हो गई और वह भाग निकला। नरेंद्र ने घर पहुंचने पर पुलिस को बताया कि यदि वह वहां से भागता नहीं, तो उसकी भी हत्या हो सकती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post