Jabalpur News: खजरी खिरिया बाइपास के वेयर हाउस में मिला जहरीला कोबरा, सर्पमित्र ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। खजरी खिरिया बाइपास स्थित एक वेयर हाउस में काम कर रहे कर्मचारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्होंने भोजन की तलाश में बैठे एक जहरीले कोबरा को देखा। पांच फीट लंबे इस काले नाग को फुंफकारते हुए देखकर सभी कर्मचारी दहशत में आ गए। तुरंत वेयर हाउस के संचालक सोनल राय ने सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को बुलाया।

सर्पमित्र दुबे ने आकर सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह कोबरा इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा प्रजाति का था, जिसमें न्यूरोटॉक्सिन जहर पाया जाता है जो अत्यंत घातक होता है। दुबे के अनुसार, अगर सांप को छेड़ा न जाए तो वह आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचाता।

Post a Comment

Previous Post Next Post