दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर के ग्राम डगर महगवां में गाय को डंडे से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही पनागर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और गाय के मालिक की पहचान की। पनागर थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि गाय के मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मंशाराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Jabalpur News: खेत में घुसी गाय को बर्बरता से पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
byEditor In Chief
-
0
