Jabalpur News: जन्माष्टमी के जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत जन्माष्टमी के जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी नितिन पासी (पिता शिवदास पासी) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सदर वक्फ जामा मस्जिद के मुत्वल्ली, अब्दुल शफीक कुरैशी ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।  

अब्दुल शफीक कुरैशी ने कैंट थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नितेश पारस नामक व्यक्ति को जामा मस्जिद के सामने आम रोड पर लाउडस्पीकर से धार्मिक रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। कुरैशी ने अपनी शिकायत में पुलिस से बताया  है कि नितेश पारस की टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और पूरा मुस्लिम समाज अपमानित महसूस कर रहा है।  

कैंट थाना प्रभारी ने बताया की अब्दुल शफीक कुरैशी की शिकायत के आधार पर आरोपी नितेश पारस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 299 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता ने अपने साथियों आफताब शेख और मोहम्मद सोहेल के साथ मिलकर वीडियो देखने के बाद यह रिपोर्ट दर्ज कराई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post