MP News: एमबीबीएस छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने से मौत, सुसाइड या हादसे की जांच में जुटी पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु ग्वालियर। 
डीडी नगर स्थित एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरने से एक एमबीबीएस छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा दीक्षा, जो चाइना में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी, हाल ही में अपने रिटायर्ड फौजी पिता के साथ ग्वालियर आई थी। गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुए इस हादसे के बाद घायल दीक्षा को बिड़ला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीक्षा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और कुछ समय से डिप्रेशन में थी। उसके पिता ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला सुसाइड है या हादसा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर सीन रीक्रिएशन कर रही है। 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्रा के डिप्रेशन का कारण क्या था और क्या इसका संबंध चाइना से हो सकता है, जहां वह पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post