दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी के डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड में छोटी देवन शिव गणेश मंदिर के पास मंजू पथ की गली में 10 अगस्त से 16 अगस्त तक श्री शिव महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 10 अगस्त को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक भागवताचार्य कथा व्यास पंडित श्री नरेंद्र कृष्ण महाराज जी के मुखारविंद से भगवान भोलेनाथ की कथा का वाचन हो रहा है।
आयोजन के दौरान कल सुबह रुद्री निर्माण, हवन, और अभिषेक किया जाएगा। शुक्रवार, 16 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम के आयोजक बाजपेयी परिवार एवं समस्त भक्तगण ने सभी से कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। बाजपेयी परिवार के सदस्य फूल दुलारी, सीमा बाजपेयी, काजल बाजपेयी, गोपाल बाजपेयी, अरुण बाजपेयी, अजीत बाजपेयी, अतुल बाजपेयी, जानवी बाजपेयी, आदि सभी ने श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया और कथा के उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया जा रहा है।पंडित नरेंद्र कृष्ण महाराज जी ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में आकर पूर्ण लाभ अर्जित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से इस सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन हो रहा है, जिससे विश्व कल्याण, रोग निवारण, और समाज में एकता की भावना का विकास होगा। इस धार्मिक आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना करने और अपने बच्चों को संस्कारों का ज्ञान कराने की अपील की गई है।
अंत में, 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें समस्त नगरवासी और श्रद्धालु आमंत्रित हैं।
