दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना डुमना नेचर पार्क के पास हुई। मृतकों की पहचान अमन ठाकुर और विनोद बैगा के रूप में हुई है, जो महगंवा गांव के रहने वाले थे।
घटना के दौरान अमन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद बैगा ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डुमना पुलिस चौकी प्रभारी राजेश सैनी और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार शुभम यादव की थी, जिसे अमन ठाकुर गाड़ी का पंक्चर बनवाने के लिए लेकर निकला था। शुभम ने बताया कि जब अमन काफी देर तक नहीं लौटा, तो उसने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसकी गाड़ी डुमना नेचर पार्क के पास पलट गई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नशे में थे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Tags
jabalpur

