Jabalpur News: पटरी के पास मिला लोहे का सरिया, रेलवे अधिकारियों ने बताया हादसा, साजिश की संभावना से इनकार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कछपुरा रेलवे स्टेशन के पास पटरी के पास लोहे के सरिये मिलने से हलचल मच गई। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने इसे साजिश नहीं, बल्कि एक हादसा बताया है। यह घटना रविवार रात की है, जब नैनपुर से जबलपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने एक युवक को कंधे पर सरिये लेकर रेलवे ट्रैक पार करते हुए देखा। ट्रेन को नजदीक आता देख युवक घबरा गया और सरिये वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

रेल मंडल के डीआरएम विवेक शील ने बताया कि पटरी के पास 8 एमएम के तीन सरिये मिले, जो निर्माण कार्य में उपयोग किए जाते हैं। इन सरियों से ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ और इन्हें साजिश के रूप में नहीं देखा जा सकता। यह संभावना जताई जा रही है कि युवक सरिये को किसी निर्माण स्थल से चोरी कर ले जा रहा था और ट्रेन के आने पर घबराकर उन्हें छोड़कर भाग गया।

ट्रेन के ड्राइवर ने भी पुष्टि की कि उसने ट्रैक पर कुछ भी रखा हुआ नहीं देखा, बल्कि युवक को सरिये के साथ वहां से भागते देखा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मौके पर पहुंचकर सरियों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post