MP News: ज्वेलरी शॉप से 30 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाशों ने तोड़े 7 ताले, पुलिस को चकमा देकर हुए फरार

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। अयोध्या नगर में स्थित जैन ज्वेलर्स की दुकान में गुरुवार रात करीब 6 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया और 30 लाख रुपए के गहने चुरा लिए। बदमाशों ने पहले चैनल गेट के 5 ताले काटे और फिर शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। इस घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें सात बदमाश शटर तोड़ते और दुकान के अंदर चोरी करते हुए दिख रहे हैं।

ज्वेलरी शॉप के संचालक विकास जैन के अनुसार, रात 10 बजे दुकान बंद कर दी गई थी। देर रात ढाई बजे स्थानीय लोगों ने शटर टूटे होने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की और आसपास के इलाके में नाकेबंदी की, लेकिन पिपलानी इलाके में संदेहियों को रोकने की कोशिश में वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। 

पुलिस का मानना है कि वारदात में बाहरी और पेशेवर गिरोह शामिल हो सकते हैं। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि दो दिन पहले ही बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की लूट की घटना हुई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post