मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छा अवसर लेकर आने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाना होगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है और आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। खर्च अधिक करने की आदतों के कारण परेशान रहेंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।
सिंह राशि:
आज आपके घर किसी नए अतिथि का आगमन हो सकता हैं और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी आय मे तो वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान देना होगा।
कन्या राशि:
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवारिक समस्याओं को लेकर भी बातचीत करेंगे।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होते-होते रह सकती है। आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में विघ्न आने से आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी सुविधाओं पर ध्यान दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए आय के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लिए गए फैसले की सराहना होगी। जीवनसाथी से चल रहे किसी आपसी लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करेंगे।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बना कर आगे बढ़ना होगा।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कहीं मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती हैं।
