दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रक्षाबंधन के महत्वपूर्ण त्यौहार के मौके पर प्रोत्साहन राशि न मिलने से नाराज आशा, ऊषा, और आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध जताया। इन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि उन्हें पिछले दो-तीन महीनों से बकाया प्रोत्साहन राशि और वेतन तत्काल दिया जाए।
आशा एवं पर्यवेक्षकों का कहना है कि वे हमेशा पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कार्यों को अंजाम देती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पिछले कुछ महीनों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इससे उनके जीवन यापन में कठिनाई हो रही है, खासकर रक्षाबंधन जैसे त्यौहार पर जब इस राशि की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया, तो उन्हें और बड़े कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
Tags
jabalpur
