मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन भी अच्छा रहेगा। लेकिन संतान आपके कामों को रोक सकती है।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिससे आप कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे और आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको किसी बात को लेकर घमंड नहीं करना है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और संतान के लिए भी आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
सिंह राशि:
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही है, तो आप परिवार वालों से बातचीत करें।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यवसाय में कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर में नौकर चाकरों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें और आपके माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, तो आप उस पर भी खरे उतरेंगे।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजना को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने धन को लेकर सतर्क रहें। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको भविष्य को लेकर प्लानिंग करना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सोचे समझें काम पूरे होंगे और यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
