Astrology: आज का राशिफल

 

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके घर में किसी तरह का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है।

वृष राशिः 

आज का दिन आपके लिए शुभ और शानदार रहने वाला है। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। घर-परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होगी, जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। 

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप वरिष्ठ सदस्यों से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। 

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। 

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। जीवनसाथी को करियर में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप परिवारिक बिजनेस को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आपको जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। 

तुला राशिः 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। 

वृश्चिक राशिः 

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। 

धनु राशिः 

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ बड़े लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। यदि आपको कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि वह बढ़ेगी।

मकर राशिः 

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहकर पूरा करना होगा और आपके कुछ मनचाहे खर्चे पूरे होंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। 

कुंभ राशिः 

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

मीन राशिः 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आयेगा। संतान से जुड़ी यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आपके व्यवहार से आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post