Jabalpur News: शहर में अब तक 39 इंच बारिश, निचले इलाकों में पानी भरने से परेशानी, आने वाले दिनों में भी बारिश का अनुमान

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे अब तक 39 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर और आसपास के जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को भी शहर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान है, जिसमें 6 से 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार को सुबह से ही हल्की बारिश होती रही और शाम को जोरदार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। इस बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

हालांकि, लगातार हो रही बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर निगम और कलेक्टर कार्यालय के अमले ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जल निकासी के प्रबंधन की व्यवस्था की, जिससे लोगों को राहत मिल सके। 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जबलपुर और उसके आसपास के जिलों में 16 अगस्त तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान धूप भी निकल सकती है, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post