Jabalpur News: जबलपुर से अंबिकापुर जाने वाली ट्रेन में पानी टपकने का वीडियो वायरल : देखे विडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 14 अगस्त को जबलपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुई एक ट्रेन के कोच नंबर C1 में छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यात्रियों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रेल मंत्री से सवाल किया है कि क्या यही बेहतर सुविधा है जिसका दावा किया जा रहा है? 

वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन की छत से लगातार पानी टपक रहा है और यात्री पानी से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि बारिश के दौरान ट्रेनों की हालत खराब हो गई है और अब एसी और रिजर्वेशन कोच में भी उन्हें आरामदायक सफर का अनुभव नहीं मिल रहा है। 

वायरल वीडियो के बाद पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने सफाई दी है। WCR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने कहा है कि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई हो सकती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post