Astrology: आज का राशिफल


मेष राशि: 

मेष राशि के जातकों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

वृष राशिः 

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहना है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने बॉस को प्रसन्न रखेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। 

मिथुन राशि :

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उनके पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। 

कर्क राशि: 

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। 

सिंह राशि: 

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

कन्या राशि: 

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने माताजी से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बातों से कष्ट होगा। 

तुला राशिः 

तुला राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उन्नति के नए-नए मार्ग मिलेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। 

वृश्चिक राशिः 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जो आपको समस्या देगा। 

धनु राशिः 

धनु राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप यदि लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सतर्क रहना होगा। 

मकर राशिः 

मकर राशि के जातकों के लिए दिन किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके काफी रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। 

कुंभ राशिः

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में आप परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई निर्णय न लें। 

मीन राशिः 

मीन राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यो में भी लगायेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post