दैनिक सांध्य बन्धु रांची। झारखंड की राजनीति में आज एक बड़े उलटफेर की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके साथ ही, तीन और विधायकों के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में चंपई सोरेन और इन विधायकों के लिए रूम बुक किए गए हैं, जिससे इस खबर को और बल मिला है।
यदि चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होते हैं, तो यह झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका होगा। चंपई सोरेन ट्राइबल एरिया में बेहद प्रभावशाली नेता माने जाते हैं और उनके भाजपा में जाने से क्षेत्रीय राजनीति पर गहरा असर पड़ सकता है।
उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में समीर मोहंती, लोबिन हेम्ब्रेम, और रामदास सोरेन के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं। ये तीनों विधायक कोलकाता से चंपई सोरेन के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं, जिससे इन अटकलों को और मजबूती मिली है।
