Jabalpur News: नगर निगम मे व्याप्त अव्यस्थाओ को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने बनाई जोन स्तर पर आन्दोलन की रणनीति, सभी 16 जोनो का होगा घेराव एवं प्रदर्शऩ

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्षद दल बैठक में निर्णय लिया कि शहर के ज्वलंत मुद्दों पर धारा 30 की बैठक नहीं बुलाए जाने के कारण पार्षद दल नगर निगम के सभी 16 जोनों का घेराव और प्रदर्शन करेगा। 

इस आंदोलन के दौरान प्रमुख मुद्दों में शहर की ख़स्ताहाल सड़कों की दयनीय स्थिति, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में साधनों की कमी, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों के बावजूद दवा छिड़काव का अभाव, विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार, यूनिपोल लगाने में मापदंडों का पालन न करना, और राइट टाउन स्टेडियम में खिलाड़ियों से अनुचित शुल्क वसूली शामिल हैं।

इस आंदोलन की शुरुआत 21 अगस्त को संभाग क्रमांक 2 के घेराव से की जाएगी, जिसके बाद 22 अगस्त को धारा 30 की बैठक के लिए संभाग आयुक्त से मुलाकात की जाएगी, और 23 अगस्त को संभाग क्रमांक 12 का घेराव किया जाएगा। 

बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे, पार्षद अरुणा संजय साहू, पार्षद मुकीमा याकूब अंसारी, पार्षद अनुपम जैन, पार्षद अख्तर अंसारी, पार्षद हर्षित यादव, पार्षद राकेश पांडे, पार्षद प्रमोद पटेल, पार्षद मोहम्मद शफीक हीरा, पार्षद कलीम खान, पार्षद एकता राहुल गुप्ता, पार्षद तुलसा लखन प्रजापति और विधायक प्रतिनिधि संजय अहिरवार सहित अन्य प्रमुख पार्षद उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post