MP News: कार हादसे में दो कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत, पांच घायल

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। जाम गेट के पास कदवाली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि उनके पांच साथी घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब सिम्बोसिस कॉलेज इंदौर के सेकेंड ईयर के छात्र-छात्राएं सूर्योदय देखने के लिए जाम गेट जा रहे थे। 

मृतकों में 19 वर्षीय समृद्धि देव और यग्नेश उपाध्याय शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब कार के सामने अचानक कोई जानवर आ गया, जिससे ड्राइवर रितेश ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई की तरफ पलट गई। घटना के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में समृद्धि और यग्नेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छात्रों को इंदौर के भंवरकुआं स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे से पहले यग्नेश ने समृद्धि के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक आखिरी पोस्ट की थी, जिसके कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post