दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 15 अगस्त को जब पूरा देश धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उसी दौरान जबलपुर के हनुमानताल थाने के दो प्रधान आरक्षक, वेद प्रकाश और जनार्दन सिंह, ने इस अवसर को कुछ खास तरीके से मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने थाने के आसपास घूम रहे विक्षिप्त व्यक्तियों की सेवा कर इस दिन को यादगार बना दिया।
इन दोनों पुलिसकर्मियों ने पहले विक्षिप्तों के बाल कटवाए, फिर उन्हें नहलाया और नए कपड़े पहनाए। इसके बाद उन्होंने उन्हें साथ बैठकर खाना भी खिलाया। इस पूरी पहल में उन्होंने किसी से कोई सहयोग नहीं लिया, बल्कि इसे अपनी इंसानियत का हिस्सा मानकर किया।
इस नेक कार्य के लिए जहां आम जनता उनकी तारीफ कर रही है, वहीं उनके अधिकारी भी उनके इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। हालांकि, वेद प्रकाश और जनार्दन सिंह ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, क्योंकि उनका मानना है कि यह काम किसी भी प्रकार के दिखावे या लालच के बिना किया गया है।
इस अनूठी पहल ने स्वतंत्रता दिवस की असली भावना को दर्शाया और समाज में इंसानियत की मिसाल पेश की।
Tags
jabalpur
