दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। क्राइम ब्रांच और थाना अधारताल की संयुक्त टीम ने रिछाई क्षेत्र में एक जुए के अड्डे पर छापा मारते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10,600 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते भी जप्त किए हैं।
थाना प्रभारी अधारताल, राजकुमार खटीक ने बताया कि 15 अगस्त 2024 को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रिछाई स्थित कोमल पटेल की दुकान के बगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर नरेश चक्रवर्ती, ओमप्रकाश पटेल, नारायण चौधरी, राजेश पटेल, और दीपू उर्फ प्रदीप पटेल को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
