दैनिक सांध्य बन्धु नयी दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है, और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की एक सीट के लिए भी चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुई है। भाजपा जल्दी ही अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है। यदि 27 अगस्त तक कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं आता है, तो भाजपा के उम्मीदवार का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
जेजेपी के विधायकों की बगावत और कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी न उतारने की संभावना से भाजपा को अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा के लिए यह स्थिति एक सकारात्मक संकेत हो सकती है।
