MP News: जनता क्वार्टर में पानी के लिए तरस रहे लोग, कांग्रेस नेता ने पानी के टैंकर भेजे

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। जनता क्वार्टर में रह रहे लोग पिछले 15 दिनों से पानी की कमी से जूझ रहे हैं, क्योंकि नगर निगम द्वारा पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इस समस्या को देखते हुए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला सोमवार को पानी के तीन टैंकर लेकर इलाके में पहुंचे और लोगों को पानी सप्लाई की। 

मनोज शुक्ला ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जनता क्वार्टर में रहने वाले करीब 650 परिवारों को 28 अगस्त तक मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है, लेकिन उनकी विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कई घरों की बिजली भी काट दी गई है, जिससे लोग परेशान हो गए हैं। शुक्ला ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो वे लोगों के साथ कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे।

जनता क्वार्टर में रहने वाले लोग पिछले 20 साल से वहां बसे हुए हैं, और अब उन्हें बेघर होने का खतरा है। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से विस्थापन की उचित व्यवस्था की मांग की है ताकि इन परिवारों को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post