दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का टिकट भी काट दिया गया है।
अब तक भाजपा ने 2 लिस्टों में 87 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।