दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा के मंत्रियों के विरोध में जबलपुर युवा कांग्रेस ने सांकेतिक गधा जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन का नेतृत्व नगर अध्यक्ष विजय रजक ने किया।
रजक ने बताया कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह जैसे नेताओं को सदन में जगह नहीं मिलनी चाहिए, बल्कि उन्हें सड़कों पर गधों पर बैठाकर घुमाना चाहिए। उन्हीं के खिलाफ देशभर में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
धनी की कुटिया तिराहे से अधारताल तक इस जुलूस में भाजपा नेताओं की तस्वीरें गधों पर रखकर युवकों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने बाद में भाजपा नेताओं की तस्वीरें छीन लीं।
इस प्रदर्शन में विनोद श्रीवास्तव, सिद्धान्त जैन, चमन पासी, मनोज भदौरिया, राजकुमार चक्रवर्ती, शुभम रजक, चंदन चौधरी, स्वर्णिम समैया, सन्नी जैन, यशु निखरा, अक्षय विनोदिया, मुजम्मिल हुसैन, सत्यम तिवारी, आशुतोष शुक्ला, सुमित गुप्ता, दीपक चौधरी, अज्जू नाटी, विवेक ठाकुर और प्रशांत बढ़डेले जैसे युवा नेता उपस्थित थे।