महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की

दैनिक सांध्य बन्धु मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 14 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने का फैसला किया गया है। आगामी 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने अब तक कुल 99 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने मुंबई की अंधेरी (पश्चिम) सीट से सचिन सावंत की जगह पूर्व विधायक अशोक जाधव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, संभाजीनगर पूर्व सीट पर मधुकर देशमुख की जगह लाहू शेवाले को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा चंद्रपुर जिले की वरोरा सीट से प्रवीण काकड़े को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उमरेड सीट से संजय मेश्राम, नांदेड़ उत्तर से अब्दुल सत्तार अब्दुल गफूर, और अमलनेर से अनिल शिंदे को टिकट दिया गया है। इस बीच, महा विकास आघाडी (एमवीए) के तहत सीटों के तालमेल पर कांग्रेस और अन्य गठबंधन दलों में चर्चा जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post