Jabalpur Breaking News: जबलपुर एसपी का तबादला, संपत उपाध्याय बने नए एसपी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गृह विभाग द्वारा देर रात सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए, जिसमें जबलपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) का भी नाम शामिल है। जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर के वर्तमान एसपी आदित्य प्रताप सिंह का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर किया गया है। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post