दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज कलेक्टर दीपक सक्सेना ने रांझी तहसील के ग्राम उमरिया में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। उमरिया के खसरा नंबर 198/3 में 26.662 एकड़ क्षेत्र में फैली इस गौशाला में वर्तमान में लगभग 400 गौवंश हैं। कलेक्टर सक्सेना ने इस भूमि पर 10,000 गौवंश के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश नगर निगम को दिए। साथ ही, उन्होंने पशुओं के लिए चारागाह हेतु आसपास की भूमि को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रांझी रघुवीर सिंह मरावी, नगर निगम के उपायुक्त राजेन्द्र मिश्रा, उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग के डॉ. प्रफुल्ल मून सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur