दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बेलखेड़ा के झलौन गांव में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।
हीरापुर की निवासी मीराबाई चौधरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक माह पहले अपनी बेटी रजनी चौधरी के घर ग्राम झलौन आई थी। यहां उसने अपने दामाद भागचंद चौधरी से समधी के क्रियाकर्म के लिए उधार दिए गए 20 हजार रुपए वापस मांगे, तो वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी उठाकर अपनी सास मीराबाई और पत्नी रजनी पर हमला कर दिया।
घटना के बाद मीराबाई ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
