Jabalpur News: गौरीघाट को सरयू नदी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा - मंत्री राकेश सिंह

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज सुबह 11 बजे गौरीघाट में रिवर्सन डेवलपमेंट के तहत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या की सरयू नदी की तर्ज पर गौरीघाट का विकास किया जाएगा, जो मां नर्मदा की पवित्रता के साथ धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अनुपम होगा।

मंत्री राकेश सिंह ने एमपीआरडीसी के कंसल्टेंट टीम के साथ बैठक की और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एमपीआरडीसी के एमडी अविनाश लावनिया, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एस सी वर्मा और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

इस विकास योजना से गौरीघाट को न केवल धार्मिक बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post