दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने आज बहुप्रतीक्षित दमोहनाका से मदन महल तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने चंचला बाई कॉलेज से रानीताल चौक तक फैले इस फ्लाईओवर की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सांसद दुबे ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को केंद्र सरकार की ओर से शहर के लिए एक बड़ी सौगात बताया और इसे विकास के नए कदम के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर अपने अंतिम चरण में है और इसके पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने जबलपुर को भविष्य में विकास की दिशा में और भी नए आयाम स्थापित करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान सांसद दुबे ने फ्लाईओवर से जिले के मनोरम दृश्यों का आनंद भी लिया और प्रसन्नता व्यक्त की।
इस मौके पर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, अखिलेश जैन, शरद अग्रवाल, प्रभात साहू, कमलेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड और एसडीएम शिवाली सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
Jabalpur News: सांसद आशीष दुबे ने किया दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर का निरीक्षण https://t.co/UyoDGvpjwk pic.twitter.com/FzqH5ld1a2
— DAINIK SANDHYA BANDHU (@sandhyabandhu) November 7, 2024
Tags
jabalpur