Jabalpur News: शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर सिंगरौली की 25 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी आकाश जायसवाल ने महिला को चार महीने तक लिव-इन रिलेशन में रखा और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

महिला की शिकायत पर सिंगरौली में पहले जीरो पर मामला दर्ज किया गया और केस डायरी घमापुर थाने भेजी गई। घमापुर पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ असल मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान आरोपी आकाश जायसवाल से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, और 26 जून 2024 को जब महिला सिंगरौली से नर्मदापुरम जाने के लिए जबलपुर स्टेशन पर रुकी, तब आकाश ने उसे अपने घर बुलाया।

खाना खिलाने के बहाने घर ले जाकर आकाश ने शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण किया। इसके बाद महिला को अपने घर में रखा और चार महीने तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

जब महिला ने आकाश पर शादी का दबाव बनाया, तो 2 अक्टूबर 2024 को उसने महिला को अपने घर से निकाल दिया। इस घटना के बाद महिला सिंगरौली लौट गई और वहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिंगरौली पुलिस ने मामला दर्ज कर केस डायरी घमापुर थाने भेज दी है। घमापुर पुलिस ने मंगलवार रात को असल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post