Jabalpur News: अमृत भंडार से 16 व्यवसायिक गैस सिलेंडर जप्त, असुरक्षित भंडारण का मामला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को जिला चिकित्सालय सेठ गोविंददास (विक्टोरिया) अस्पताल के सामने स्थित अमृत भंडार की जांच के दौरान 16 व्यवसायिक गैस सिलेंडर असुरक्षित रूप से भंडारित पाए। जिला आपूर्ति नियंत्रक कुलदीप पाराशर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में गो गैस कंपनी के 15 और भारत गैस का 1 व्यवसायिक सिलेंडर मिला, जिनसे संबंधित कोई दस्तावेज प्रतिष्ठान संचालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए।

सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे ने बताया कि प्रतिष्ठान से 16 गैस सिलेंडरों के साथ 4 अमानक रेगुलेटर और 4 गैस चूल्हे भी जब्त किए गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जप्त सिलेंडरों को गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है।

जांच में प्रतिष्ठान संचालक पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश-2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके तहत प्रकरण तैयार कर लिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post