Jabalpur News: तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो लोग घायल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोसलपुर क्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने की घटना में दो लोग घायल हो गए। सुमित यादव (22 वर्ष), निवासी मड़ई थाना कुण्डम, ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सुमित ने बताया कि वह शादियों में फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। वह अपनी बिना नंबर की मोटर साइकिल पर साथी प्रिंस जायसवाल के साथ जबलपुर से सिहोरा जा रहा था। दोपहर लगभग 3:45 बजे युवराज होटल के पास नहर के समीप, पीछे से आ रही मोटर साइकिल (क्रमांक MP 20 NG 4523) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी।

टक्कर से सुमित और प्रिंस दोनों सड़क किनारे गिर गए। सुमित को हाथ, गाल और सीने में चोटें आईं, जबकि प्रिंस के दाहिने पैर की पिंडली के पास चोट लगी। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी गाड़ी सहित सिहोरा की ओर भाग गया।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए धारा 281 और 125 ए बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post