दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पनागर में एक अज्ञात चोर द्वारा 174 कट्टियाँ धान चुराने की घटना सामने आई है। रविशंकर पटैल, निवासी नक्षत्रनगर स्टार सिटी माढोताल, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपने खेत में 40 किलो वाली धान की कट्टियाँ भरकर रखी थीं। इन कट्टियों को पहचान के लिए प्रत्येक बोरी पर लाल रंग का निशान लगाया था।
रविशंकर के अनुसार, उन्होंने अपने खेत से धान की फसल हार्वेस्टर से कटवाकर 174 कट्टियाँ भरकर खलियान में रखी थीं। सुबह, चौकीदार गुड्डा चड़ार ने उन्हें फोन करके बताया कि खेत में रखी धान की कट्टियाँ चोरी हो गई हैं। जब वे खेत पहुंचे, तो 174 कट्टियाँ गायब पाई गईं।
रविशंकर ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए धान की कुल मात्रा 40 किलो प्रति कट्टी थी, जिसमें 1885 बासमती धान वैरायटी शामिल थी। पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
