दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना लार्डगंज क्षेत्र में उखरी रोड स्थित बबई गोल्डन ट्रांसपोर्ट से 2 क्विंटल वजनी सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी किशोर प्रसाद टेमरे (56) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। चोरी गई सरिया की कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 30 नवंबर 2024 को मुम्बई से आर्डिनेंस कंपनी के लिए 15 नग लोहे की सरिया ट्रांसपोर्ट में आई थी। डिलीवरी न होने के कारण सरिया को ट्रांसपोर्ट के खुले मैदान में रखा गया था। 8 दिसंबर की रात 9 बजे ट्रांसपोर्ट बंद कर दिया गया था। 9 दिसंबर की सुबह 10 बजे ट्रांसपोर्ट खुलने पर देखा गया कि सरिया गायब थी।
किशोर प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद से वह अपने स्तर पर सरिया की तलाश करता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंततः आज उन्होंने थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।