Jabalpur News: राहुल गांधी के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में संसद भवन में हुए हंगामे और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव चंदन सिंह यादव और नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर इकट्ठा होकर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

राष्ट्रीय सचिव चंदन सिंह यादव ने गृहमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। यह अपमान देश सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "हम इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे और जब तक गृहमंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।"

नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और संविधान को बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम और गृहमंत्री संविधान की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता दिनेश यादव ने राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि संसद में अपने नेताओं को बोलने से रोका गया और उनके अधिकारों का हनन किया गया। यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को जवाब देने के लिए हर मंच पर संघर्ष करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि गृहमंत्री अमित शाह ने इस्तीफा नहीं दिया तो कांग्रेस देशभर में उग्र आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर सह प्रभारी लक्ष्मण सिंह, राजेश तिवारी, अमरीश मिश्रा, पं. अतुल नरेश बाजपेयी, राजेश सोनकर, गुड्डू चौबे, संतोष पंडा, गुड्डू नवी, राजेश यादव, झल्लेलाल जैन,प्रवीण चौहान, रितेश बंटी गुप्ता,निलेश जैन,कौशल्या गोटिया, इंदिरा तिवारी, रुक्मणी गोटिया, भावना निगम, उमा मरावी, रामां ठाकुर,अभिषेक यादव,  भारत पटेल, राजेश यादव, विक्रम सिंह, मदन लारिया, रविंद्र गौतम, मुकेश राठौर, असलम खान, इमरान हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post