Jabalpur News: दोस्त से मिलने पहुंचे युवक पर हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के चौकी गौर में देर रात एक मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित उदय उर्फ इसान कोरी, जो फिलिप कार्ड कंपनी में काम करता है, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त गोलू भूमिया से मिलने के बाद तेजीलाल उइके की किराना दुकान के सामने खड़ा था। इस दौरान उसके साथ काम करने वाला अंकित बर्मन अपने भाई शनि बर्मन के साथ वहां पहुंचा। अंकित ने उसे गालियां दी और जब उसने इसका विरोध किया, तो अंकित ने लकड़ी के बत्ते से उसकी आंख और सिर पर हमला कर दिया। गोलू भूमिया के बीच-बचाव करने पर अंकित ने गोलू को भी सिर में मारा, जबकि शनि बर्मन ने दोनों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 296, 115, 118(1), 351(2), 3(5), बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post