Jabalpur News: 104 लीटर कच्ची 300 पाव देशी शराब, 2 मोबाईल एवं एक्सिस जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 104 लीटर कच्ची शराब, 300 पाव देशी शराब, 2 मोबाइल और एक एक्सिस वाहन जब्त किया। मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना विजयनगर प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुराना थाना विजयनगर के पास झाड़ियों में दबिश दी गई। पुलिस को देखकर एक आरोपी वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जबकि दूसरा पैदल भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव बर्मन (22) निवासी बढ़ई मोहल्ला गोहलपुर और पारस कोष्टा (24) निवासी साउथ मिलौनीगंज के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 300 पाव देशी शराब, 2 मोबाइल फोन और एक्सिस वाहन (एमपी 20 जेडसी 7496) जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चेरीताल शराब दुकान के गद्दीदार से शराब लेकर बेचने की योजना की बात स्वीकार की।

इस ही तरह थाना सिहोरा प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम धनगवां में दबिश दी गई। मौके पर मुल्तान कुचबंधिया (60) के घर की तलाशी ली गई, जहां मकान की परछी से 104 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों मामलों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post