Jabalpur News: होटल प्रिंस विराज पर बकाया कर, जमा न करने पर होगी तालाबंदी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नगर निगम ने बकाया करों की वसूली के लिए सख्त रवैया अपनाते हुए होटल प्रिंस विराज के संचालक को अंतिम नोटिस जारी किया है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देशानुसार चल रहे वसूली अभियान के तहत होटल संचालक विजय कुमार राठौर को तीन दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने के लिए चेतावनी दी गई है।

अपर आयुक्त वित्त प्रशांत गोटिया और संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि होटल संचालक पर 15,40,752 रुपये का कर बकाया है। इसके लिए पहले भी कई नोटिस जारी किए गए, लेकिन राशि जमा नहीं की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो होटल में तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही करदाता का नाम सार्वजनिक किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा सभी 79 वार्डों में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। बकायादारों पर कुर्की और सार्वजनिक नामकरण जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम ने करदाताओं से समय पर कर जमा करने की अपील की है ताकि ऐसे दंडात्मक कदम उठाने की आवश्यकता न पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post