Jabalpur News: आटो में अवैध गैस रिफलिंग, 3 घरेलू सिलेण्डर और उपकरण जप्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना पनागर पुलिस ने उर्दुआ मोड़ के पास एक सवारी आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते हुए पाए गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी का नाम पप्पू चौधरी है, जो पुलिस को देखकर फरार हो गया।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बताया कि पप्पू चौधरी बिना सुरक्षा उपायों के घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग कर रहा था। पुलिस ने जब दबिश दी, तो आरोपी ने आटो लेकर भागने की कोशिश की। मौके से 3 घरेलू गैस सिलेण्डर (एचपी कम्पनी के), 3 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, 3 विद्युत मोटर पम्प और नोजल को जप्त कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस और 3.7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और उसकी तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post