दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोरखपुर क्षेत्र में एक अज्ञात चोर ने घर के अंदर से सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल फोन चुरा लिए। पीड़िता साक्षी राजपूत (34 वर्ष) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 8:30 बजे उसकी मां बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर के दरवाजे को लटकाकर सो गई थी, जबकि वह और उसकी बहन पहले से सो रहे थे।
जब सुबह लगभग 9:30 बजे उसकी मां उठीं और मोबाइल ढूंढ़ने लगीं, तो दोनों मोबाइल गायब थे। इसके बाद अलमारी के पास रखे दो बैग भी चोरी हो गए, जिनमें एक जोड़ी सोने की झुमकी, अंगूठी, चांदी के दो जोड़ी कंगन, चैन, पायल और बिछिया के अलावा आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज थे।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
