दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना अधारताल में एक आटो चालक सोनू शेख पर गुड्डू खान नामक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया है। सोनू शेख, निवासी मोहरिया कलंदर होटल हनुमानताल, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात वह अपनी आटो से अम्बेडकर कालोनी होते हुए अपने घर जा रहा था।
जब वह भट्टा मेदान के पास पहुँचा, तो उसे गुड्डू खान ने शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया और दाहिने पेट में चोट पहुँचाई। आरोपी ने सोनू को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 296, 118(2), 119(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
