Jabalpur News: मजदूर पर चाकू से हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
थाना पनागर क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महेन्द्र कुमार कोल (26), निवासी छीनामानी ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई कृष्णा कोल और अमित कोल के साथ अक्षय वेयर हाउस में काम करने गया था। काम के बाद रात करीब 10 बजे, सिगोंद की चंडी देखकर लौटते समय गौरा मोड़ छीनामानी के पास अमन पटैल और उसके भाई साहू पटैल ने मोटरसाइकिल से आकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब महेन्द्र ने गाली देने से मना किया, तो दोनों आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक दिया। इस दौरान अमन पटैल ने चाकू से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महेन्द्र की शिकायत पर अमन पटैल और साहू पटैल के खिलाफ धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना पनागर प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post