दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने शिखा मिश्रा को पुलिस रिमांड पर लिया है, जिसने एक महिला की हत्या की थी और दूसरी महिला को गंभीर रूप से घायल किया था। पूछताछ के दौरान शिखा ने पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया है, जिससे जांच में मुश्किलें आ रही हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिखा ने दो चाकू लेकर हत्या को अंजाम दिया था, जिनमें से एक चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे रही है। इसके अलावा, शिखा के मोबाइल का पासवर्ड जानने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल में कुछ ऐसी जानकारी हो सकती है जो हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा कर सकती है।
पुलिस ने शिखा के पति बृजेश मिश्रा की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब तक 20 से 25 स्थानों पर रात में छापेमारी कर चुकी है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शिखा के मोबाइल का लॉक भी साइबर सेल की मदद से खोल लिया है और अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। पुलिस इस मामले की गहरी जांच कर रही है ।
