Jabalpur News: बुलेट शोरूम के सेल्समैन ने 11 ग्राहकों से 18 लाख की धोखाधड़ी की, सट्टे में हार गया सारा पैसा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा स्थित एक बुलेट शोरूम के सेल्समैन ने ग्राहकों से मोटरसाइकिल बुकिंग के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने यह राशि शेयर बाजार और सट्टे में लगा दी, जिससे सारा पैसा खो दिया।

आरोपी का नाम आशीष यादव है, जो सिवनी का रहने वाला है और पिछले पांच सालों से शारदा चौक स्थित बुलेट शोरूम में काम कर रहा था। आशीष ने 11 ग्राहकों से बुकिंग के पैसे लेकर उन्हें बाइक दिलवाने का वादा किया था, लेकिन पैसे लेकर वह बाइक्स नहीं दिलवाया।

जब कुछ ग्राहकों ने शोरूम मालिक से शिकायत की कि बुकिंग के पैसे जमा करने के बाद भी बाइक नहीं मिली, तब मालिक ने जांच शुरू की। शोरूम संचालक को पता चला कि आशीष ने ग्राहकों के पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद मालिक ने गढ़ा थाने में आशीष के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई।

आशीष यादव फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि आशीष ने सट्टे और शेयर बाजार में सारी राशि गंवा दी। थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने पुष्टि की कि आरोपी ने 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post