दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बरेला चौकी गौर में कुमारी सान्या अहिरवार (18 वर्ष), निवासी कटियाघाट बरेला ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि वह बीएससी नर्सिंग की छात्रा हैं और आज दोपहर लगभग 2 बजे अपनी माता सीमा और भाई शरद के साथ अपनी एक्सिस बाइक (एमपी 20 एस यू 5510) से बाजार जा रही थी।
जैसे ही वे खेमतानी बिल्डिंग निर्माणाधीन के पास एकता मार्केट के सामने पहुंचे, एक लोडिंग ऑटो (एमपी 20 जेड क्यू 2479) का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसने उनकी एक्सिस बाइक को दाहिने तरफ से टक्कर मार दी। इस हादसे में सान्या के दोनों पैर, हाथ और शरीर में चोटें आईं, वहीं उनके भाई शरद को भी दाहिने पैर और शरीर में चोटें आईं।
लक्ष्य पर पहुंचे लोडिंग ऑटो चालक ने उन्हें इलाज कराने की पेशकश की, लेकिन वह अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने धारा 281, 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
