Jabalpur News: उखरी चौक पर स्कूल बस की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मंगलवार दोपहर उखरी चौक पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब गोहलपुर निवासी अलका पांडे उखरी चौक से गुजर रही थीं। इसी दौरान लिटिल वर्ल्ड स्कूल की बस क्रमांक MP 20 PA 1092 वहां पहुंची और महिला को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से निकल गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अलका पांडे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।

स्कूल बसों की रफ्तार पर फिर उठे सवाल

हादसे के बाद शहर में स्कूल बसों की रफ्तार और उनके संचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वाहन चालकों से नियंत्रित गति और विशेष सावधानी बरतने की अपेक्षा की जाती है। इसके बावजूद शहर में तेज रफ्तार से स्कूल बस चलाए जाने की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।

उखरी चौक की घटना ने एक बार फिर स्कूल बस चालकों की निगरानी, वाहनों की गति और सड़क पर चलने वाले आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post