दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संधारण कार्य किए जाने के कारण 1 अक्टूबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते 120 एमएलडी रमनगरा जल शोधन संयंत्र से होने वाली सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
रमनगरा जल शोधन संयंत्र से भरी जाने वाली उच्चस्तरीय टंकियों बिडला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोभापुर निर्मलचंद जैन वार्ड एवं राजीव नगर बाबा की कुटिया से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी प्रकार अमृत योजना के अंतर्गत कोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रवीन्द्र नगर, सुहागी, खैरी एवं देवताल स्थित उच्चस्तरीय टंकियों से होने वाली जलापूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
नगर निगम के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। संधारण कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति पहले से अधिक सुचारू एवं प्रभावी ढंग से बहाल कर दी जाएगी।
Tags
jabalpur
