Jabalpur News: बड़ी ओमती से छोटी ओमती मार्ग पर चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू, तलाश में जुटी पुलिस; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बड़ी ओमती से छोटी ओमती मार्ग पर बीती रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित राम रैकवार अपने साथी के साथ घमापुर स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान चंडालभाटा निवासी सूर्या मलिक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा।

विवाद के दौरान मारपीट हुई और आरोपियों ने राम रैकवार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी पीठ और पेट पर चोटें आई हैं। घायल राम को तत्काल इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी
पीड़ित की शिकायत पर ओमती पुलिस ने आरोपी सूर्या मलिक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओमती के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी सूर्या मलिक के खिलाफ थाना गोलबाजार में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post